जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। सोमवार को पुलिस की मदद से पुराने शहर में इंदिरा चौक से गुम्मट तक कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त करने के साथ ही फुटपाथ को भी अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। वहीं, सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई में करीब रेहड़ी-फड़ियों सहित चार ट्रक सामान जब्त किया है।
नगर नगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखते हुए सोमवार को पुराने शहर में कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी में केसी क्रासिंग, इंदिरा चौक, हरी मार्केट और गुम्मट में सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त किया। अभियान चलाया गया। टीम ने गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों और रेहड़ी-पटरी वालों के सामान को जब्त किया गया। इस वजह से इन इलाकों में जाम लग रहा था और लोगों को फुटपाथ की सुविधा नहीं मिल रही थी।
टीम ने दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। क्योंकि इससे आम जनता और राहगीरों को असुविधा हो रही है। इसके साथ ही सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों और निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।