जम्मू। लोगों के विरोध के बीच नगर निगम ने सोमवार को अभियान चला कर सैनिक कॉलोनी में नियमों को ताक पर किए गए निर्माण को ढहा दिया। साथ ही सड़कों किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस दौरान पुलिस की भी मदद ली गई। निगम ने साफ किया है कि नियमों को ताक पर रखकर हुए निर्माण को तोड़ दिया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी व्यवसायिक और आवासीय निर्माण के लिए मंजूर प्लान के तहत ही निर्माण करें। यदि ऐसा नहीं होगा तो सख्त कार्रवाई होगी। निगम ने अब किसी भी इमारत के निर्माण के लिए आनलाइन सेवा शुुरू की है। लोग निर्माण की मंजूरी आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। कम समय में यह सुविधा मिल रही है।