फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले ने मां पार्वती संग किया मंदिरों के शहर का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों का शहर भोले के रंग में रंग गया है। सोमवार को शहर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नंदी पर सवार होकर भगवान शिव ने मां पार्वती संग शहर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा शहर बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और लोग आशीर्वाद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे रणवीरेश्वर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। जो इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार, रघुनाथ मंदिर, सिटी चौक, पुरानी मंडी, पंजतीर्थी, पक्का डंगा और मोती बाजार से होते हुए वापस रणवीरेश्वर मंदिर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही भगवान शिव, मां पार्वती और मां काली की वेशभूषा में कलाकारों ने शिव तांडव सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार शोभायात्रा में भक्तों और झांकियां की संख्या अधिक थी। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। उधर, काफी संख्या में लोग शामिल हुए। रणवीरेश्वर मंदिर के समीपवर्ती महाजन सभा भवन में भंडारा लगाया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व आज, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के लिए शहर के रणवीरेश्वर, आपशंभू और पीरखो सहित अन्य मंदिरों में भव्य रूप से सजाया गया है। सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंगलवार को काफी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।
कोविड की चुनौती के बीच महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सुबह चार बजे पीरखो मंदिर कपाट खुलेंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होगा। मंदिर परिसर में ही मेले का अभी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में पीरखों में ज्यादा श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा। आपशंभू मंदिर रूपनगर में सुबह सात बजे से पूजा होगी। मंदिर महंत द्वारिका नाथ ने बताया कि तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार को भी काफी संख्या में लोगों ने दर्शन किए। महाशिवरात्रि पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर परिसर में कोविड एसओपी का सख्ती का पालन करवाया जाएगा।
पीरखो में चार दिवसीय मेले का आगाज
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पीरखो मंदिर में चार दिवसीय मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सोमवार को आगाज हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित मेला तीन मार्च तक चलेगा। मेला स्थल पर झूले सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में तीन दिन विभिन्न विभागों की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों होगी, जिसमें कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, अंतिम दिन विशाल दंगल होगा, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें