फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने मुहिम चलाई। इस दौरान कई जगहों से अतिक्रमण हटा कर समान जब्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर की अगुवाई में टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, निर्दोष चौक सहित अन्य बाजारों के दौरा कर बाजारों में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाते हुए रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, राजा बाजार और बस अड्डा में समान जब्त किया। कई दुकानदारों का फुटपाथों पर रखा समान जब्त किया। कई को चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने समान उठा लिया।
विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया बाजारों में अतिक्रमण के चलते आवाजाही करने से हो रही परेशानी पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें