फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी में एकनूर और मेघना ने किया कमाल

Sat, 01 Nov 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से एमए स्टेडियम के इंडोर कक्ष में शनिवार से जम्मू जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज किया गया। चार नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान वीके मगू ने प्रतिभागियों से परिचय करते हुए उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। पहले दिन के मुकाबलों में लड़कियों के कैडेट वर्ग में एकनूर ने अर्चिता केसर को कांटे की टक्कर में 2-1 से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।

दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में एकनूर ने 11-7, 7-11 और 11-8 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें मेघना ने योगनी को 11-6, 11-3 से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में भी एकनूर ने शानदार प्रदर्शन कर भाव्य को 11-6, 11-5, 13-11 से 3-0 से पराजित किया। इसके अलावा अन्य वर्गों में भी युवा प्रतिभागियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें