फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के जंगलों में चल रहे ऑपरेशन में पैरा कमांडो जवान शहीद, एक घायल, मुठभेड़ जारी

Wed, 11 Jul 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
army
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कांडी के जंगलों में मंगलवार शाम से ही सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। जिसके बाद से ही सेना घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में 3 पैर कमांडो का एक जवान शहीद हो गया। वहीं अभी घने जंगलों में ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

 
मंगलवार शाम कुपवाड़ा के कांडी गांव में स्थानीय लोगों ने शाम 5 बजे के करीब गोलियों की गूंज सुनी। जिसकी सूचना उन्होंने सुरक्षाबलों को दी। जिसके बाद से ही सेना सर्च ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 47 आरआर के जवानों ने जंगल में कुछ आतंकियों को निशाना बनाया था। मगर जंगल घना होने की वजह से वह भागने में सफल हो गए थे।
 
सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पैरा कमांडो हुआ शहीद
एसएसपी कुपवाड़ा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में 3 पैरा कमांडो विंग का एक सिपाही शहीद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जवान का नाम मुकुल मीना है। अभी सेना ने शहीद जवान के नाम की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें