फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sat, 22 Dec 2018 09:39 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलवामा एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सभी कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) के हैं। मुठभेड़ में संगठन का डिप्टी चीफ सोलिहा मोहम्मद आखून भी मारा गया है। वह मूसा का करीबी था। मारे गए सभी आतंकी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले समेत कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। 
विज्ञापन


शनिवार तड़के आरमपोरा में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके के सभी घरों को खाली कराया और सर्च आपरेशन शुरू किया। सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने साझा अभियान चलाया। इस दौरान सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी ढेर हो गए। मारे गए आतंकियों से एके राइफल्स, भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। आतंकियों के शव उनके परिवार वालों के हवाले कर दिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

ये आतंकी मारे गए
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आरमपोरा (त्राल) का सोलिहा मोहम्मद आखून, अमलर का फैसल, बटगुंड त्राल का नदीम अहमद सोफी, मीर मोहल्ला डाडसारा का रासिक मीर, डाडसारा त्राल का रौफ और उमर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलिहा के साथ मिलकर रणनीति बनाता था मूसा

आतंकी सोलिहा अंसार गजवा-तुल-हिंद का डिप्टी चीफ था और संगठन के प्रमुख जाकिर मूसा का खास था। सूत्रों की मानें तो मूसा और सोलिहा के बीच जो सलाह होती थी, वैसी ही रणनीति बनाई जाती थी। दक्षिणी कश्मीर के अधिकतर ऑपरेशन सोलिहा की निगरानी में अंजाम दिए जाते थे।

पुलवामा जिले में सक्रिय थे सभी
जाकिर मूसा का यह ग्रुप पुलवामा जिले में सक्रिय था और कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका था। आतंकी रासिक मीर पांच वर्ष से सक्रिय था, जबकि सोलिहा का वर्ष 2015 से एक लंबा रिकॉर्ड था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें