फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में घूमने और ट्रैकिंग के लिए जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने दी यह मंजूरी

Tue, 18 Dec 2018 08:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लद्दाख रीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए राज्य सरकार ने नए ट्रैकिंग रूट शुरू करने कि योजना बनाईं जिसे मंगलवार को गृहमंत्रालय ने हरी झंडी दिखा दी है। नए ट्रैकिंग रूट को मंजूरी मिल जाने से जहां पर्यटकों को नए एडवेंचर करने को मिलेंगे वही राज्य को भी आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निर्णय प्रधान मंत्री के विकास पैकेज 2015 के तहत घोषित किया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि लद्दाख में कई पर्यटन पहल की सफलता से उत्साहित होकर यह निर्णय लिया गया है।

बयान में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने लद्दाख क्षेत्र का गौरव, समृद्ध संस्कृति और क्षेत्र की सुंदरता को फिर से बड़े स्तर पर ले जाने के लक्ष्य से कई पर्यटक एवं ट्रैकिंग मार्ग खोलने का प्रस्ताव दिया था। बयान में कहा गया है कि इससे ‘ऊंचे दर्रे वाला क्षेत्र’ लद्दाख में आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


मंजूर किए गए पर्यटक मार्ग
मेरक्लेमा बेंड, चुशुल कारत्संगलाहे, दुरबुक शाहीकुल थारुक सातो,  कारग्यमप्रमार्थ चुसुल और लोमाहांले। इसके अलावा दो नए मार्ग कार्जोक-नुब्रोसुम्दो परंगला कजांद और अग्याम शायोक दुर्बक हैं।

नए ट्रैकिंग मार्ग
प्रस्तावित नए ट्रेकिंग मार्गों में फियांग-डोक्ला हंडर डोकहंडर, बसगो नेहंडर डोकहंडर, टेमिस्गम- लारग्याप पंचाथानंगस्कुरु और सास्पोलसास्पोचे राकुरातलास्कुरु।
 
विज्ञापन

नए पर्यटन प्रोजेक्टों की होगी शिनाख्त

राज्यपाल प्रशासन प्रधानमंत्री डेवलपमेंट पैकेज के तहत पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध प्रोजेक्टों की स्क्रीनिंग और नए प्रोजेक्टों की शिनाख्त करने के लिए आधिकारिक पैनल (समिति) का गठन किया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आदेश में समिति में प्रशासनिक सचिव, योजना, विकास व निगरानी विभाग अध्यक्ष रहेंगे। समिति के सदस्यों में प्रशासनिक सचिव वन, पर्यावरण व इकोलाजी, प्रशासनिक सचिव पर्यटन विभाग, निदेशक पर्यटन जम्मू/कश्मीर रहेंगे। समिति माह के आखिर तक प्रोजेक्टों की स्क्रीनिंग करेगी। पीएमडीपी में 80000 करोड़ रुपये में से पर्यटन क्षेत्र के लिए 2000 करोड़ रुपया रखा गया है। इसमें पांच साल में ढांचे का विकास होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें