दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्राबगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 1-2 आतंकी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Pulwama district's Drubgam. 1-2 terrorists believed to be trapped
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
वहीं, सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने देर रात को सेना के आर्मी पेट्रोल पार्टी पर गोलीबारी की। हालांकि, जानकारी के मुताबिक सुरक्षबलों और सेनाओं के बीच कुछ ही देर तक मुठभेड़ चली। जबकि इनिशियल रिपोर्ट के मुताबिक 2-3 हिजबुल आतंकी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन सेना की तरफ से जवाबी हमले के बाद आतंकी घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गए।
वहीं, सेना की तरफ से आतंकियों की तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि भागने वक्त आतंकी बागीचा में फंस गए थे लेकिन वो भागने में कामयाब हो गए। हालांकि, अभी भी सर्च अभियान जारी है। फिलहाल अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।