वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार सुबह आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला कर दिया था। इसमें दो एसपीओ घायल हो गए। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया पर आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घायल एसपीओ मोहम्मद अफजल और आजाद अहमद को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोपोर के एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एक को शुरुआती चिकित्सा के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि दूसरे का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। हमले के बाद आसपास के इलाके को घेरे में लेने के बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।