फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: किश्तवाड़ के घने जंगल में  मुठभेड़... दो-तीन आतंकी घिरे, अतिरिक्त जवान भेजे गए; सभी रास्ते बंद

Mon, 21 Jul 2025 03:23 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

सुरक्षाबलों ने दच्छन और नागसेनी के बीच चेरजी के ऊपरी घने जंगल में दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दच्छन और नागसेनी के बीच चेरजी के ऊपरी घने जंगल में दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर दच्छन क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार रात तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल रविवार दोपहर जब चेरजी के जंगल में आगे बढ़ रहे थे, तभी आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया। अतिरिक्त जवानों को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मुठभेड़ देर शाम तक जारी थी। जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा, रियासी और उधमपुर जिले में 50 से 60 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से अधिकतर जैश-ए-मोहम्मद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें