फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खराब मौसम से दलाई लामा का दौरा फिर टला, अब आज जाएंगे जंस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जंस्कार दौरा रविवार को भी टल गया। लेह एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए लौटना पड़ा। इससे कार्यक्रम एक दिन और टल गया है। उधर, धर्म गुरु की झलक पाने के लिए बेताब अनुयायी मौसम के रुख से निराश हैं।
विज्ञापन

दलाई लामा के प्रेस सचिव सेंडुप ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ रहने पर दलाई लामा जंस्कार जाएंगे। जंस्कार में दलाई लामा एक दिन आराम के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें आमंत्रित अतिथियों के बीच शिक्षाओं के पाठ, आम लोगों से मिलने के साथ ही एक नए स्तूप की आधारशिला रखना शामिल है। 27 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु का लेह लौटने का कार्यक्रम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें