फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर बुरहान के भाई खालिद का एनकाउंटर

Tue, 14 Apr 2015 09:53 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, पुलवामा
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना, पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर घेराबंदी की थी। जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी से बौखलाए आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि, दो आतंकी सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़कर फरार होने में सफल रहे। आतंकियों से लोहा लेते सेना का एक जवान घायल हुआ है। मारे गए आतंकी की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

त्राल के स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेना ने जिसे मार गिराया है वो हिजबुल कमांडर बुरहान का भाई खालिद है। लोगों ने आरोप लगाया कि सेना के जवान खालिद को बुरहान के बारे में जानकारी लेने जंगल में ले गए थे। पर जब उन्हें उससे कोई जानकारी नहीं मिली तो जवानों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


वहीं, सैन्य सूत्रों का दावा है कि मुठभेड़ में आतंकी ही मारा गया है। सैन्य और पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार आतंकियों को धरपकड़ को पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि त्राल इलाके में ही 27 जनवरी को आतंकियों से लोहा लेते 42 राष्ट्रीय राइफल के कर्नल एमएन राय और पुलिस का हेड कांस्टेबल संजीव सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें