फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K के पुलवामा में रात भर चली मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकवादी, AK-47 राइफल भी बरामद

Thu, 22 Jun 2017 09:38 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। रात भर हुई मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मार गिराए। मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों आतंकी हाल ही में लश्कर से जुड़े थे। वहीं रात में भी पत्थरबाजों ने सेना का रास्ता रोक कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की।
  J&K: 3 terrorists killed in Kakpora Pulwama encounter,3 AK47 rifles and ammunition recovered pic.twitter.com/AovGPXtjAE — ANI (@ANI_news) June 21, 2017
विज्ञापन

बता दें कि मौजूद आतंकी के  इनपुट्स के बाद सेना के सर्च आपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ पुलवामा जिले के काकापोरा स्थित न्यू कालोनी इलाके में चली। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की खबर है।
  #FLASH: Encounter between security forces & terrorists in  New Colony Kakapora of Pulwama, 2 Lashkar terrorists believed to be trapped — ANI (@ANI_news) June 21, 2017
सेना को पुलवामा के काकापोरा में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश की जा रही थी।

इसी सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद से सेना के जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना को इलाके में 2 लश्कर आतंकियों की मौजूदगी का शक था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें