फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में मुठभेड़, तीन चरमपंथी मारे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों के साथ शनिवार रात से चल रही गोलीबारी में तीन चरमपंथी मारे गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दो भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। ये मुठभेड़ कुपवाड़ा जिले में हंडवारा इलाके के क्रमहोरा गांव में हुई। एक चरमपंथी के अभी भी वहां छिपे होने की आशंका है।

पुलिस ने दावा किया है कि मारे गए सभी लोग पाकिस्तानी चरमपंथी गुट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

रद्द हुई एनएसए बैठक

हाल के दिनों में भारत प्रशासित कश्मीर में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिनके पीछे भारत पाकिस्तानी चरमपंथी गुटों को जिम्मेदार मानता है।

कश्मीर के मुद्दे को लेकर ही दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक रद्द हो गई है, जिसके लिए पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज को रविवार को दिल्ली आना था।

भारत जहां बातचीत को सिर्फ 'आतंकवाद पर केंद्रित' रखना चाहता था, वहीं पाकिस्तान कश्मीर पर भी बातचीत के लिए जोर डाल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें