फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों का आतंकियों पर प्रहार जारी, शोपियां में आज पांच ढेर

Wed, 10 Jun 2020 12:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
shopian Encounter - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि पांचवें आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीर: दो हफ्तों में 27 आतंकी ढेर, आठ टॉप कमांडर शामिल
विज्ञापन




आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में पांचवां आतंकी भी मारा गया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

विज्ञापन

इस सप्ताह में शोपियां जिले में यह तीसरी मुठभेड़ है

इस सप्ताह में शोपियां जिले में यह तीसरी मुठभेड़ है। पिछली दो मुठभेड़ों में 9 आतंकवादी मारे गए थे। बता दें कि बीते दिनों हुई शोपियां मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि हाल के अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में, 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

वहीं, सीमा पार घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि यह संख्या 150-250 है। इसमें 150 आतंकी जम्मू संभाग में और 125 आतंकी कश्मीर संभाग में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें