फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 21 सितंबर से चलाया जा रहा ऑपरेशन

Mon, 23 Sep 2024 08:56 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ के चटरू इलाके में 21 सितंबर को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 21 सितंबर को सुरक्षाबलों ने छत्रू इलाके में दो से तीन दहशर्तों को घेर रखा था।
 
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित छत्रू इलाके में 21 सितंबर को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। किश्तवाड़ के चटरू इलाके में मुठभेड़ जारी है। सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले शुक्रवार को भी दहशतगर्दों ने रियासी में भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की हिमाकत की थी। आतंकियों द्वारा बीते 24 घंटे में यह दूसरा बड़ा दुस्साह है। इससे पहले 13 सितंबर को राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। 



वहीं, पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने विधानसभा चुनावों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक व ग्रेनेड मिले थे। इनमें विस्फोटक पदार्थ से भरी एक क्रिकेट बाल भी बरामद हुई थी। जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। मददगार की पहचान राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव दरियाला निवासी मोहम्मद शब्बीर (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें