फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: उधमपुर और रामबन ने जीते मुकाबले, अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता के शॉट खेलता ​खिलाड़ी फोटो विभाग
विज्ञापन
जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। अंडर-19 ब्वॉय वर्ग के मुकाबले खेल गांव नगरोटा में खेले जा रहे हैं। इसमें उधमपुर और कठुआ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच उधमपुर और सांबा के बीच खेला गया। उधमपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 11 ओवर में 83 रन बनाए। टीम के लिए रॉयल ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में सांबा की टीम नौ विकेट पर 78 रन ही बना सकी और छह रन से हार मिली।
दूसरा मैच रामबन और कठुआ के बीच हुआ। रामबन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाए। टीम के लिए नजीर अहमद ने 28 गेंदों में एक छक्का और चार चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। लक्ष्य के जवाब में कठुआ की टीम 10 ओवर में ही 67 रन पर ढेर हो गई और उसे 54 रन से बड़ी हार मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें