फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को चकमा देकर आतंकी फरार

Sat, 04 Mar 2017 03:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच बीती रात से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को चकमा देकर आतंकी फरार हो गए हैं। फरार आतंकियों की तलाश में इस पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सैन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शोपियां के चिल्लीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान ही आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड दागे और गोलीबारी की।

आतंकियों की ओर से गोलाबारी के बाद सेना के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ देर बाद सेना का ऑपरेशन स्थागित कर दिया गया था। सेना के जवानों द्वारा इलाके को घेर कर सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था भी की गई थी जिससे कि आतंकियों को भागने न दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पथराव के कारण CRPF का बंकर दुर्घटनाग्रस्त

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
आतंकियों से सेना की मुठभेड़ के दौरान शोपियां में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही शोपियां में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। शोपियां में हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुए पथराव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का एक बीपी बंकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 

माना जा रहा है कि आतंकी रात के अंधेरे की आड़ में सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हुए हैं। हालांकि सुरक्षाबलों के द्वारा आतंकियों की तलाश में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें