फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopian Encounter: शोपियां के द्रास और मूलू में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने अब तक चार दहशतगर्द किए ढेर

Wed, 05 Oct 2022 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

 प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे। 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के शोपियां के द्रास इलाके में मंगलवार शाम से चल रही आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसके अलावा मूलू में दूसरी मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन


ADGP विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे। 

 

वहीं, कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मूलू मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है।

 
बता दें कि इससे पहले कश्मीर घाटी में सितंबर महीने में हुई 10 मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों को 2 घुसपैठियों और 14 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी था। इनमें से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन और चित्रगाम गांवों में 2 मुठभेड़ों में आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। आंकड़ों के मुताबिक शोपियां में 3, अनंतनाग और कुलगाम में 2-2 और श्रीनगर, बारामुला व कुपवाड़ा में एक-एक मुठभेड़ हुई।कुपवाड़ा में दो घुसपैठिए मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DGP Lohia Murder: सामने आई यासिर की डायरी, लिखा- मैं जिंदगी से नफरत करता हूं क्योंकि वो सिर्फ दर्द देती है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें