फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन दहशतगर्द घिरे

Sat, 21 Sep 2024 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी घिर गए हैं। फिलहाल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 
 
विज्ञापन
किश्तवाड़ में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित छत्रू इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी घिर गए हैं। फिलहाल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

विज्ञापन


Trending Videos

इससे पहले शुक्रवार को भी दहशतगर्दों ने रियासी में भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की हिमाकत की थी। आतंकियों द्वारा बीते 24 घंटे में यह दूसरा बड़ा दुस्साह है। इससे पहले 13 सितंबर को राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। 

वहीं, पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने विधानसभा चुनावों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक व ग्रेनेड मिले थे। इनमें विस्फोटक पदार्थ से भरी एक क्रिकेट बाल भी बरामद हुई थी। जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। मददगार की पहचान राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव दरियाला निवासी मोहम्मद शब्बीर (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीमा पार बैठे हैंडलर के संपर्क में था
सूत्रों के अनुसार, शब्बीर नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर सुरनकोट कस्बे से विस्फोटकों की खेप लेने पहुंचा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें