फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर

Wed, 16 Nov 2016 07:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक बांदीपोरा में सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के छिपे होने की सूचना वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन

  #flash Encounter between security forces and terrorists underway in Bandipora district (J&K); 2-3 terrorists believed to be hiding. — ANI (@ANI_news) November 16, 2016

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई है जिसका सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस गोलीबारी के बाद से सेना के जवानों द्वारा पूरे इलाके को घेर लिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार सुबह सोपोर में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें