फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सेना ने मुठभेड़ में आतंकी सरगना लखवी के भतीजे को किया ढेर

Thu, 19 Jan 2017 02:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
लश्कर का टॉप कमांडर है लखवी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में वीरवार सुबह फिर एक बार आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ बांदीपोरा के हाजिन के परेपुरा इलाके में हुई है। 
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक सुरक्षाबलों को बांदीपोरा के हाजिन इलाके में एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। 
  FLASH: LeT terrorist killed in an encounter with police and security forces in J&K's Bandipora District (Hajin) — ANI (@ANI_news) January 19, 2017
विज्ञापन

सर्च आपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई जिसका सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब देते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई है जिसमें लश्कर का एक आतंकी मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी लश्कर के कुख्यात आतंकी जकीउर रहमान लखवी का भतीजा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर ढेर

मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर ढेर - फोटो : FILE PHOTO
सूचना के मुताबिक हाजिन में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान अबु मुसैब के तौर पर हुई है जो कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कमांडर है। बताया जा रहा है कि आतंकी लश्कर के टॉप कमांडर जकी उर रहमान लखवी का भतीडा है। 

हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस या सेना की ओर से अब तक मारे गए आतंकी की पहचान के विषय में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारे गए आतंकी के पास से पुलिस को एक एके-47 राइफल औऱ 2 मैगजीन बरामद की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी बांदीपोरा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें