जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांदरबल के हदूरा गांव में मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सेना द्वारा इन दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई है।
J&K: Two terrorists killed in Ganderbal encounter, 2 AK 47 recovered. Operation continues.
— ANI (@ANI_news) January 24, 2017
इससे पहले सेना को गांदरबल के हदूरा गांव में 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के मदद से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।
जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान ही एक मकान में छिपे आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया गया था जिसके बाद से सेना के जवानों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।