उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाक की ओर से एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है।
पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी का भारतीय सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान पाक की ओर से लगातार छोटे हथियारों से गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
One soldier martyred in Pak sniping at Machhal Sect .In retaliation fire assault with heavy weapons being directed on many Pak posts @adgpi
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) November 9, 2016
जानकारी के मुताबिक माछिल सेक्टर में पाक की कार्रवाई का जवाब देते हुए सेना के एक जवान के शहीद हुआ है। पाक की ओर से हो रही फायरिंग अब भी जारी है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक की ओर से सीमा और एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी जारी है।