पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेंढर सेक्टर के मनकोट इलाके में आतंकियों का दल घुसपैठ कर रहा था। एलओसी पर पहले से सतर्क जवानों ने उनको ललकारा। जिस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवान आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दल में चार से पांच आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों की मुताबिक जवान अंधेरा होने से पहले आतंकियों को ढेर करने की फिराक में हैं। आतंकी फरार ना हो सके इसके लिए घेराबंदी कड़ी कर दी गई है।