फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुलगाम में हुई साल की पहली मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 04 Jan 2024 06:24 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू

सार

कुलगाम जिले के आदिगाम में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में साल की पहली मुठभेड़ बुधवार देर रात कुलगाम जिले के आदिगाम में हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुलगाम के आदिगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को समर्पण का मौका दिया गया, लेकिन जब वे लगातार फायरिंग करते रहे, तो मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात गोलीबारी रुकने के बाद सुबह एक बार फिर फायरिंग शुरू हुई। अभी गोलीबारी रुकी हुई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें