फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कठुआ से माता वैष्णो देवी तक चौधरी लाल सिंह की पैदल यात्रा शुरू, 10 जनवरी को पहुंचेंगे मां के दरबार

Thu, 04 Jan 2024 12:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

चौधरी लाल सिंह उक्त यात्रा अपने बेटे दिव्य चंद्र प्रताप सिंह की मन्नत पूरी करने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, इस यात्रा के दौरान वह अपने समर्थकों को भी एकजुट करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह अपने समर्थकों के साथ यात्रा के दौरान - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने गुरुवार को कठुआ से पैदल यात्रा शुरू की। अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री ने अपने आवास से यात्रा शुरू की। यात्रा विभिन्न स्थानों पर रुकने के बाद 10 जनवरी को कटड़ा और फिर माता वैष्णो देवी दरबार तक पहुंचेगी।

विज्ञापन


दरअसल, चौधरी लाल सिंह उक्त यात्रा अपने बेटे दिव्य चंद्र प्रताप सिंह की मन्नत पूरी करने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, इस यात्रा के दौरान वह अपने समर्थकों को भी एकजुट करेंगे। बताया जा रहा है कि चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद बेटे दिव्य चंद्र प्रताप सिंह ने रिहाई की मन्नत माता वैष्णो देवी से मांगी थी। 

रिहाई के बाद दिव्य चंद्र प्रताप के साथ अब चौधरी लाल सिंह सहित समर्थक भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं। 10 जनवरी को यात्रा माता वैष्णो देवी भवन तक जाएगी और उसी दिन वापसी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें