फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4-5 के अब भी घिरे होने का शक

Sat, 15 Jul 2017 12:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह से आतंकियों पर एक बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर के एक बड़े आतंकी समूह से सेना की मुठभेड़ शनिवार सुबह से जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आतंकियों से ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के त्राल में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स के बाद सुरक्षाबलों की ओर से पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था जिसके दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। 

इस सर्च ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हो रहे थे। आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में 7-8 आतंकियों के एक दल को घेरा गया है जिनमें से अब तक 3 को मार गिराया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकियों की संख्या की पुष्टि शवों की बरामदगी के बाद ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें