जम्मू-कश्मीर में शोपियां के आशीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार तड़के शुरू मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ढेर कर दिया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
मारे गए आतंकी की पहचान सोपोर निवासी इश्फाक अहमद (अब्दुल्ला भाई) के रूप में हुई। यह इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर का कमांडर था। इश्फाक अहमद ने 2015 में तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था और वहां से निकलने के बाद उसने जून 2018 में इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर आतंकी गिरोह में शामिल हो गया था। एक अन्य आतंकवादी भागने में सफल रहा।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 10 मई तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
गौरतलब है कि सेना को पहले आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद देर रात पूरे इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है।
मुठभेड़ अभी जारी है। आतंकियों की संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों की माने तो करीब चार आतंकी छिपे हुए हैं। इस ऑपेरशन में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम लगी हुई है।