फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी ढेर, जवान घायल, सांबा में घुसपैठ नाकाम

Mon, 28 Sep 2020 01:08 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
अवंतीपुरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने रविवार को मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन में सेना का एक जवान घायल हुआ है, जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए दहशतगर्दों से हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इलाके में और भी आतंकियों के होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संबोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। इस दौरान घर-घर की तलाशी शुरू की गई। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर से जुड़े थे, लेकिन अभी इनके नाम का पता नहीं चल सका है। 

पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन को स्थगित किया गया है। सुबह दोबारा  ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। सुरक्षा घेरा सख्त रखा गया है ताकि आतंकी भाग न निकलें। 
विज्ञापन


इस साल अब तक 170 का काम तमाम
इस साल अब तक 170 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। दक्षिणी, मध्य तथा उत्तरी कश्मीर सभी जगह ऑपरेशन चलाए गए हैं। इनमें कई पाकिस्तानी आतंकियों समेत टॉप कमांडर भी ढेर किए गए हैं।

सांबा में घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम 
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। शनिवार देर रात जीरो लाइन की ओर आते पांच आतंकियों को बीएसएफ ने वापस खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने बीएसएफ के ललकारने पर फायरिंग की। बीएसएफ की जवाबी फायरिंग पर पाकिस्तानी रेंजरों ने आतंकियों को कवर फायर दिया। इसी दौरान घुसपैठ करने आए आतंकी वापस भाग खड़े हुए। इससे पहले 14 और 15 सितंबर की मध्यरात्रि भी पांच आतंकियों के समूह ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे बीएसएफ के जवानों ने खदेड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें