फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

Tue, 09 Jan 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा के जुहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यहां एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है।

विज्ञापन


इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर है। आतंकियों की संख्या का अभी पता नहीं चला है, लेकिन वे एक घर के अंदर छुपे हुए हैं। पुलिस पार्टी पर आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। 

बडगाम में आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है और यहां एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है। आतंकी की पहचान रहमान भाई के रूप में हुई है, जो कि पाकिस्तान का बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेना ने पैट्रिमाम गांव में घेरा डाला और खोज अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इसी बीच गांव में छिपे हुए आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि, गोलीबारी में, एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में अभी भी दो आतंकवादी के फंसे होने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें