चुनाव के दौरान घाटी में आतंक मचाने के लिए घाटी में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना और सीआरपी की टीमें जुटी हई हैं। आज भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर के कुलगाम के चुन्नीगाम इलाके में मुठभेड़ चल रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीन से चार आतंकी चुन्नीगाम इलाके के एक रिहायशी इलाके में एक मकान में छिपे हुए थे। इनके छिपे होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और दोनों और से फायरिंग जारी है।