फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मनिगाह इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वहीं इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। कुपवाड़ा के एसएसपी एजाज भट ने बताया कि सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 4 और 9 पैरा के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया था।
विज्ञापन

जवानों ने दिया मूंहतोड़ जवाब

इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाजी नाका क्षेत्र के चोर नाड़ में आतंकियों ने सुरक्षा बलों की सर्च टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जिसका जवानों में मुंहतोड़ जवाब दिया। एसएसपी भट के मुताबिक आतंकी ऊपरी जंगल क्षेत्र में गुज्जर बक्करवालों द्वारा बनाए गए गुज्जर धोकों में छिपे हुए हैं और लगातार उनकी ओर से गोलीबारी की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि आपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों द्वारा मनिगाह इलाके में पिछले करीब दो हफ्तों से सर्च आपरेशन जारी है। इसी इलाके में आतंकियों से लोहा लेते हुए कर्नल संतोष महादिक शहीद हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें