फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, एक और आतंकी ढेर

Fri, 23 Sep 2016 05:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
encounter - फोटो : PTI
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद सेना द्वारा घाटी में आतंकियों के खिलाफ सख्त आपरेशन जारी है । कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है । सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है । 
विज्ञापन

  #FLASH Encounter between security personnel & terrorists begins in Bandipora district (J&K); 1 terrorist killed. Operation underway. — ANI (@ANI_news) September 22, 2016 गौरतलब है कि मंगलवार को भी उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था । वहीं नौगाम में भी सेना और आतंकियो के बीच ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था ।

कल सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में आज त्राल जिले के कमला फॉरेस्ट में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया । सेना को इस आतंकी पनाहगार से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आतंकियों के घायल होने की खबर

encounter - फोटो : PTI
सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को कश्मीर के बांदीपोरा में सुबह 4-5 आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी । जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा ये आपरेशन चलाया गया था । सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया हे जबकि दो अन्य आतंकी घायल हैं । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें