जम्मू-कश्मीर के राजधानी शहर जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट बनेंगे। आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने साफ किया है कि जम्मू और श्रीनगर शहरों को केंद्र की स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कर लिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द होगी।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया भारत सरकार ने 100 शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए योजना शुरू की थी जिसमें रियासत से केवल एक शहर लेने की बात कही गई। राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष प्रयास किए जिसके बाद रियासत के एक की बजाय दो शहरों को सूची में शामिल करने पर केंद्र सरकार राजी हो गई।