फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

Fri, 31 May 2019 03:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शोपियां के सुगान इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा मिलकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों को खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

खबर है कि सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं इससे पहले जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा शोपियां जिले के पिंजूरा गांव में चलाए गए कासो अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए।
विज्ञापन


इलाके में सेना द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन की खबर फैलते ही स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए थे और जमकर पत्थरबाजी करने लगे थे।

हालात काबू से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले थे। इसके बाद ऑपरेशन करीब बारह घंटे बाद स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें