फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, दो जवान घायल

Sat, 04 Jul 2020 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Kulgam Encounter jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मारे गए आतंकियों और घायल हुए जवानों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल भुठभेड़ चल रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी    

बता दें कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन राजोरीः बड़े हमले की फिराक में थे आतंकी, बरामद हथियारों और गोलाबारूद से हुआ खुलासा, तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें