फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मार्बल मार्केट में खाली प्लॉट बना कूड़ा घर, सड़क पर गड्ढे

विज्ञापन
छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के मार्बल मार्केट में तारकोल ने सड़क का साथ छोड़ दिया है। इस पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। कुंजवानी बाईपास से ठीक पहले गड्ढा जानलेवा है। बारिश से इसमें पानी भरा है। हैरत यह भी है कि इस मार्केट में खाली प्लॉट कूड़ा डंप करने के स्थान बन चुके हैं।

मार्बल मार्केट की करीब डेढ़ किलोमी की सड़क खुद के खस्ता हालत पर रो रही है। इस पर कई जगह गड्ढे हैं। रात को यह अंधेरे में रहती है। इसके एक से दूसरे छोर तक एक स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में गड्ढों का दिखना मुश्किल भरा है। इनमें पानी भरा हो तो हादसा तय। मुख्य सड़क जहां खत्म होती है वहां पर कोने में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। यहां पास में ही एक खाली प्लॉट में कूड़ा डंप है। दुकानदार इसी में कूड़ा फेंककर स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार तो कूड़ा इधर-उधर फेंकते ही हैं तो नगर निगम भी कम नहीं। उसके सफाई कर्मचारी व कूड़े के ढेर उठाने के लिए दो-दो सप्ताह के ही अपनी गाड़ी इधर मोड़ते हैं।
दुकानदार कहते हैं उन्हें इधर-उधर या प्लॉट में कूड़ा फेंकना उनकी एक तरह से मजबूरी है। सफाई कर्मियों की गाड़ी का आना नियमित नहीं है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। कुछ दुकानदार नगर निगम में शिकायत करने से भी बच रहे हैं जबकि समस्या सभी की है।

इनसेट
न स्ट्रीट लाइट और न कूड़ेदान
मार्बेल मार्केट में अब तक मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जा सकी। यहां 100 से अधिक बड़ी दुकानें हैं। दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने कुछ हैलोजन लगा रखे हैं जिनसे रोशनी रहती है। बाकी सड़क अंधेरे में रहती है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते और न ही समय पर कूड़ा उठाया जा रहा।
-रवि कुमार, दुकानदार




जागरूकता की जरूरत
मुख्य सड़क पर ही खाली प्लाॅट में पता नहीं कहां-कहां से लोग आकर कूड़ा डाल रहे हैं। कुछ बाजार के लोग भी हैं। नगर निगम को चाहिए कि यहां पर कूड़ा डंप करने की समस्या से निजात दिलाए। प्लॉट में कूड़ा बारिश में सड़ रहा है। आसपास से गुजरना व पास के दुकानों पर बैठना मुश्किल है।

-शिवकेश, दुकानदार



सड़कों की मरम्मत की जरूरत
कुछ जगह सड़क सही है लेकिन बारिश में यह उखड़ने लगी है। बारिश से पहले इसको दुरुस्त किया जाना चाहिए था। संबंधित विभाग व नगर निगम को भी ध्यान देने की जरूरत थी। यहां पर समय पर कूड़ा नहीं उठने से समस्या है।
-छोटू यादव, दुकानदार




मुख्य सड़क के एक छोर पर सड़क कुछ फीट तक उखड़ चुकी है। इस बड़ा गड्ढा बन गया है। थोड़ी बारिश में जलभराव नजर आता है। इससे वाहनों को खासकर दो पहिया व पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है। कुछ दुकानदारों ने अपने स्तर पर सफाई कर्मचारी रखा हुआ है।
विज्ञापन

-सुभाषचंद्र, ढाबा संचालक

छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला

छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला

छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला

छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला

छोटू यादव। दुकानदार । अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें