फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकानदारों ने मुख्य बाजार की सफाई कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
पौनी कस्बे में सफाई को लेकर तहसीलदार ने की दुकानदारों के साथ बैठक फोटो _ संवाद तहसीलदार के सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। कई जगह गंदगी के ढेर लगे होने से बदबू उठने लगी है। बीमारियां फैलने का डर बन गया है। मंगलवार को दुकानदारों व अन्य लोगों ने तहसीलदार के साथ बैठक कर सफाई के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
दुकानदारों ने तहसीलदार साहिल रंधावा को बताया कि शाम के समय मच्छरों के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। तहसीलदार ने कम्युनिटी फेसिलिटी सेंटर में दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। दुकानदार दीदार सिंह ने बताया कि जब से पंचों-सरपंचों के अधिकार खत्म हुए हैं तबसे बीडीओ मैडम ने कह दिया है कि सफाई के लिए कोई सरकारी फंड नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दुकानदारों से हर महीने सौ रुपये शुल्क लेकर सफाई होती थी लेकिन उसके बाद कुछ दुकानदारों ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद बाजार में फिर से गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए। तहसीलदार रंधावा ने बताया कि हर दुकानदार सफाई के लिए महीने का सौ रुपये शुल्क देने को राजी हैं। इससे पहले मार्केट का प्रधान बनाने की बात दुकानदारों ने की है। जल्द ही लोगों की ओर से प्रधान चुना जाएगा। इसके बाद तमाम दुकानदारों की परेशानियों हल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें