फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की लेट लतीफी पर लगेगी लगाम

Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन को हाईटेक बनाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते जम्मू व श्रीनगर स्थित कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने को मंजूरी मिली हैं, लेकिन इसको लगाने को लेकर टेंडर जारी करने के बाद भी किसी ने बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए किसी ने टेंडर नहीं भरा है।

बोर्ड अधिकारियों का कहना कि इसके लिए दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा।  जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन को पूरे देश में चार सर्वश्रेष्ठ शिक्षा बोर्ड में स्थान मिला है, जिसके बाद बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार नई योजनाएं तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य बोर्ड के दो सबसे बड़े कार्यालय जम्मू व श्रीनगर में मौजूद हैं। दोनों कार्यालयों में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

इनकी लेटलतीफी पर लगाम लगाने के लिए दोनों कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने को मंजूरी दी थी। जिसके बाद बोर्ड की तरफ से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए दिसंबर में टेंडर जारी किया गया, लेकिन कई दिन इंतजार करने के बाद भी किसी ने भी टेंडर को भरा नहीं है, जिसके बाद बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने का काम थोड़ा देर हो गया है।
विज्ञापन


इसको लेकर बोर्ड की तरफ से लगातार प्रयास जारी हैं। जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की सचिव वीना पंडिता ने बताया कि बोर्ड की तरफ से इसको लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है। पहली बार तो किसी ने टेंडर भरा नहीं है, लेकिन इसको लेकर दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि यह काम जल्द पूरा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें