फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को परीक्षाओं में देना ही हो होगा सहयोग

Thu, 24 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित परीक्षाओं में मास्टर, टीचर और लेक्चरर के ग्रेड शिक्षकों को सहयोग न करना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के सभी जिलों के सीईओ को सहयोग न करने वाले शिक्षकों पर गवर्नमेंट के सीसीए रूल के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों में सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और अन्य काम शिक्षा विभाग के लेक्चरर और मास्टर ग्रेड के शिक्षक करते हैं। जम्मू संभाग में समर और विंटर जोन की परीक्षा करवाने का काम इन शिक्षकों को ही दिया जा रहा है, लेकिन अब कुछ शिक्षकों ने सहयोग करने से मना करना शुरू कर दिया है।

इसका मुख्य कारण कुछ परीक्षा केंद्रों में नकल करने का विरोध करने पर विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों द्वारा शिक्षकों पर हमले करना है।

इसके अलावा जहां पर भी नकल का मामला पकड़ा जाता है तो कार्रवाई विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों पर भी हो रही है। शिक्षक परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शिक्षा निदेशक जम्मू को शिक्षकों के सहयोग न करने की जानकारी मिली तो इसको गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा निदेशक जम्मू संभाग स्मिता सेठी ने सभी दस जिलों के सीईओ को आदेश जारी किए हैं कि जो भी शिक्षक सहयोग करने से मना करता है तो उस पर सीसीए रूल के तहत कार्रवाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें