केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वर्ष 2020 में संसद में बजट के दौरान जम्मू कश्मीर को 30757 और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को 5958 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया था। यह पैकेज केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज के बाद यह सबसे बड़ा पैकेज राज्य को मिला था।
युवाओं के लिए दो हजार करोड़ का था प्रावधान
पहले बजट में 2000 करोड़ का पैकेज केंद्रीय सशस्त्र बलों को दिया गया था। यह राशि युवाओं में विभिन्न विकास योजनाओं के बल पर विश्वास बहाली के लिए था। इससे युवाओं के लिए खेल-सांस्कृतिक गतिविधियां करने और रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेडिकल व वेटनरी कैंप आयोजित करने के लिए था।