फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन 10935 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, एक सेवादार की मौत

Mon, 02 Jul 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू्
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में सुधार होने के बाद रविवार सुबह तीसरे दिन पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से अमरनाथ यात्रा बहाल हो गई। दोनों ट्रैक से हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। 
विज्ञापन


रविवार चौथे दिन देर शाम तक 10935 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए थे। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 229 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 6877 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। 

बालटाल से रविवार सुबह मौसम साफ रहने पर 7032 यात्रियों को पैदल यात्रा के लिए भेजा गया। इसमें 5678 पुरुष और 1354 महिला श्रद्धालु शामिल थीं। इसके अलावा 849 पुरुष और 389 महिला श्रद्धालुओं के साथ कुल 1248 यात्री चापर से पवित्र गुफा तक पहुंचे। 
विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम से भी 8000 श्रद्धालुओं को भेजा गया। लगभग डेढ़ हजार भक्तों को चंदनबाड़ी के पास रोक लिया गया। पिछले तीन दिन से मूसलाधार बारिश से यात्रा ट्रैक पर भूस्खलन फिसलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों के कारण यात्रा को रोका गया था। 

जिससे तीन जत्थों में हजारों यात्री दोनों ट्रैक के बेस कैंपों में फंसे हुए थे। हालांकि हजारों श्रद्धालु बिना दर्शन किए लौट आए हैं। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर अन्य स्थलों पर रोके गए यात्री रविवार को जम्मू पहुंचे। 

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में यात्रियों के ओवरलोड हो जाने से बाकी यात्रियों को शहर के अन्य स्थलों पर ठहराया गया है। 

कहां से कितने यात्री रवाना हुए
-7032 यात्री बालटाल से 
-8000 यात्री पहलगाम से
-1248 यात्री चापर से
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से सेवादार की मौत
पहलगाम क्षेत्र के नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा के सामुदायिक किचन में काम कर रहे सेवादार की हृदयगति रुकने से रविवार को मौत हो गई। गुजरात के सूरत निवासी सेवादार (वालेंटियर) बानो भाई गादिया (64) किचन में सेवाएं दे रहा था।

अचानक हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 28 जून को बेताब वैली में बीएसएफ के एक सहायक सब इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से मौत हुई थी।

इंजन में धमाका होने से एक यात्री घायल
एक अन्य घटना में बस के इंजन में धमाका होने से अमरनाथ यात्री घायल हो गया। एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज इस्माइल परे ने बताया कि लसजान क्षेत्र में एक वाल्वो बस में तकनीकी कारणों से इंजन में धमाका होने से उसमें सवार यात्री हरीश घायल हो गया। यह बस बालटाल बेस कैंप जा रही थी। इंजन में धमाके की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें