फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों को अब मिलेगी सुरक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कॉरपोरेशन में सेवारत कर्मचारियों की सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सुरक्षा उपकरण और व्यक्ति सुरक्षा उपकरण का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात बिजली विकास विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दों पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

कंसल ने कहा कि पावर स्टेशन, लाइनों के संचालन, रखरखाव में लगे दैनिक वेतन भोगी और श्रमिकों की सुरक्षा देना मुख्य उद्देश्य है। इससे दुर्घटनाओं का ग्राफ भी कम हो जाएगा। सेवा के दौरान पीपीई कीट का प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा के लिए एक व्यापक योजना तैयार करें। इसके लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना में सभी फीडर, आइसोल्ट्स और पीपीई जैसे सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी हेल्मेट, सेफ्टी शूज, रबर हैंड ग्लव्स आदि सुरक्षा उपकरणों का प्रावधान शामिल होना चाहिए।
प्रधान सचिव ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा मैनुअल, एसओपी को बिजली उत्पादन और वितरण में शामिल प्रत्येक निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए मॉक सेफ्टी ड्रिल और प्रशिक्षण आयोजित करने का भी निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा उपकरणों और पीपीई की कोई कमी नहीं होगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त खरीदारी की जाएगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें