फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान, शहर के कई जगहों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में आंधी चलने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। शहर के अधिकांश इलाकों में रात को बिजली गुल हो गई। रात्रि आठ बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हुई। इससे पहले जानीपुर, मुट्ठी, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल, पुराना शहर सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इसके बाद 33 केवी लाइन में भी तकनीकी खराबी आ गई। बिजली बंद होने से लोग परेशान रहे। मौसम खराब होने के कारण नौ बजे तक बिजली बहाली पर काम आरंभ नहीं हो पाया। बिजली कारपोरेशन के अनुसार बिजली की बहाली पर काम आरंभ किया जा रहा है। मौसम खराब होने से दिक्कत आई है। क्षतिग्रस्त तारों और पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा। शहरभर के अधिकांश इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। एक्सईएन अवनीत सिंह ने कहा कि आंधी के कारण दिक्कत आई है। नुकसान का पता बाद में ही चल पाएगा। बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें