फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह फीसदी अधिक बिजली उत्पादन दर्ज

Thu, 09 Apr 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कठुआ की पनबिजली परियोजना ने अपने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए बिजली उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में बिजली उत्पादन में निर्धारित लक्ष्य से चौदह फीसदी अधिक उत्पादन दर्ज किया गया है। वहीं एनएचपीसी संचालित अठारह पावर स्टेशनों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

एनएचपीसी की 120 मेगावाट सेवा-दो पावर स्टेशन, माशका (जम्मू-कश्मीर) ने वर्ष 2014-15 में निर्धारित एमओयू के लक्ष्य की उत्कृष्ट’ रेटिंग को पार करते हुए विद्युत उत्पादन एवं संयंत्र उपलब्धता फैक्टर (पीएएफ) में वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2014-15 में सेवा-दो पावर स्टेशन ने 594.01 एमयू (मिलियन यूनिट) उत्पादन किया है, जो की उसके 520 एमयू (मिलियन यूनिट) के निर्धारित लक्ष्य से 14.23 फीसदी अधिक है।

इसके साथ ही सेवा-दो पावर स्टेशन नें एनएचपीसी के 18 संचालित पावर स्टेशनों में से सबसे अधिक 97.1 फीसदी का संयंत्र उपलब्धता फैक्टर (पीएएफ) दर्ज किया है, जोकि उसके 87 फीसदी के निर्धारित लक्ष्य से 11.6 फीसदी अधिक है।

पावर स्टेशन के एक दिन के 2.88 एम.यू. (मिलियन यूनिट) के शेड्यूल्ड उत्पादन के मुकाबले में वर्ष 2014-15 में पावर स्टेशन का एक दिन का विद्युत उत्पादन 3.173 एम.यू. (मिलियन यूनिट) रहा, जो कमीशिनिंग से लेकर अब तक का सर्वोच्च उत्पादन है।

उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 में सेवा-दो पावर स्टेशन ने एनएचपीसी की निगम सामाजिक दायित्व-सतत विकास योजना के तहत अपने बांध स्थल व पावर हाउस के आसपास के स्थानीय जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर रुपये 63 लाख खर्च किए गए
विज्ञापन


परियोजना के मुख्य कार्यकारी अभियंता पीके लंगर सेवा दो पावर स्टेशन ने इन उपलब्धियों का श्रेय पावर स्टेशन के सभी अधिकारियों व कर्मियों की कड़ी मेहनत और लगन को देते हुए शुभकामनाएं भी दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें