फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : ट्रांसफार्मर फुंकने पर तीन घंटे में लगेगा नया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में असुविधा को देखकर विभाग ने 150 केवीएम के 600 ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे में बहाल होगी बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी के बीच मई और जून में जम्मू में बिजली लोड 1250 से 1400 मेगावाट पार कर जाता है। लोकल फाॅल्ट से लगने वाले कट से राहत देने के लिए बिजली विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। शहर में ट्रांसफार्मर फुंकने पर तीन घंटे में नया लगाकर आपूर्ति बहाल होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की योजना है। इसके लिए अलग-अलग क्षमता के 600 ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से बाधित होने वाली आपूर्ति को बहाल रखने के लिए पहले से ही 800 ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर लिया है। इससे न सिर्फ लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई है बल्कि लोकल फाॅल्ट की संभावना भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बिजली लोड बढ़ने पर तार और ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। नरवाल वर्कशाॅप में 600 ट्रांसफार्मर को रिजर्व रखवा दिया गया है। मरम्मत के लिए अलग-अलग क्षमता के 70 से अधिक ट्रांसफार्मर पर काम चल रहा है। पहले ट्रांसफार्मर फुंकने के छह से सात घंटे में बदलने का काम शुरू होता था। इस कारण लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ती थी। अब दिन हो या रात ट्रांसफार्मर जलने पर तुरंत बदला जाएगा। मई से अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी विभाग करेगा। लाइनमैन फ्यूज उड़ने पर त्वरित कार्रवाई करेगा।


ट्रांसफार्मर जलने पर तुरंत बदले जाएंगे। वर्कशाॅप में ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। स्टाफ भी तैनात रहेगा। दिक्कत का समाधान किया जाएगा।

- अनिल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग, जम्मू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें