फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाधित रही वैष्णो देवी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी मार्ग पर बाण गंगा से करीब ढाई किमी दूरी पर शनिवार की शाम यात्रियों की भारी भीड़ के कारण दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई।  इसके कारण यात्रा को दो घंटे के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री दोनों ओर फंसे रहे। सूत्रों के मुताबिक आलोक व्यू पाइंट के पास हलका भूस्खलन हुआ था। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन यात्रियों की संख्या में भारी उछाल हुआ था। शनिवार को भी यही स्थिति रही। इस बीच भारी बारिश भी

हुई। इसके कारण शनिवार की शाम आलोक व्यू पाइंट के पास यात्रियों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन

आलोक व्यू पाइंट पर हल्‍का भूस्खलन

इसके चलते बाण गंगा और अर्द्धकुंवारी के पास यात्रियों को रोकने के हालात पैदा हो गए। मौके पर श्राइन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान के पहुंच गए।

उन्होंने यात्रा को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे के बाद दोनों ओर आवाजाही संभव हो सकी। दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली से आए भूषण बजाज का कहना था कि यात्रा पर जाते वक्त वहां से लौटने वाले यात्रियों ने उन्हें वापस लौट जाने की हिदायत दी।

यात्रियों का कहना था कि आलोक व्यू पाइंट के पास बड़ी संख्या में यात्री एकत्रित हो चुके हैं। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने वापस लौटना उचित समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें