फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में इन प्रमुख जगहों पर बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पॉवर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता वितरण ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और अन्य शेड्यूल मेे शहर के अंदर कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

शहर से लगे हटली, त्रिदवान, होते, सावला, खानयारा, होते, मरोली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह ग्रेटर कैलाश और आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

वही ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, रेलवे कॉलोनी, अपर चौवाड़ी, छन्नी हिम्मत का कुछ हिस्सा, मलिक मार्केट, मट्टो कॉलोनी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार व दो नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

वहीं अधीक्षण अभियंता कठुआ ने जानकारी दी है कि कालूचक और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं कन्हाल-2, उद्योग-1 और आसपास के क्षेत्रों में दो नवंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं शिव नगर और आसपास के क्षेत्रों में एक नवंबर से तीन नवंबर तक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें